19 Apr 2024, 16:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निधन से पहले ओम पुरी ने भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर दिया था इंटरव्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 11:32AM | Updated Date: Aug 8 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले साल यानी 2017 में बॉलीवुड ने ओम पुरी जैसे दिग्गज एक्टर को खो दिया। निधन से 6 महीने पहले तक ओम पुरी ने अपनी आखिरी फिल्म 'लस्थम-पस्थम' की शूटिंग की थी। यह फिल्म भारत-पाक संबंधों पर बनी है। फिल्म को लेकर ओम पुरी ने एक इंटरव्यू भी दिया था। जिसे उनका आखिरी इंटरव्यू कहा जा रहा है। 
 
खबरों की मानें तो इस इंटरव्यू के एक हफ्ते बाद ही ओम पुरी का निधन हो गया था। फिल्म 'लस्थम-पस्थम' में ओम पुरी ने एक टैक्सी ड्राइवर का रोल निभाया है। फिल्म को लेकर ओम पुरी ने कहा था, 'मेरा रोल अपने आप ही दर्शकों को एक खास मैसेज देगा। मानव ने इतनी अच्छी कहानी लिखी है। लोग इसे देखेंगे तो समझेंगे कि हम लोग बेफिझूल की लड़ाई लड़ रहे हैं।'
 
'एक-दूसरे के लिए जबदरस्ती नफरत का भाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सबसे बड़ी ट्रेजेडी ये थी कि कुछ ही समय में 10 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। जब विभाजन हुआ तो लोगों ने सोचा कि एक भाई बॉर्डर के इस तरफ रहेगा दूसरा उस तरफ । इसके बाद जब समय मिलेगा दोनों एक-दूसरे से मिल लिया करेंगे।' 'ऐसा हो नहीं पाया। हालात बदतर होते चले गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »