19 Apr 2024, 13:56:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहरुख खान को कई बार कहते सुना गया है कि वो अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं, जिससे उनकी एक अलग पहचान बने। यही नहीं वो चाहते हैं कि उनके बच्चे स्टार की जगह एक एक्टर बनें। शाहरुख के बच्चों को देखकर ऐसा लगता है कि वाकई उन्होंने ऐसी ही परवरिश दी है।
 
दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक इवेंट से बाहर आ रहे थे तभी उनके सामने अजीब स्थिति आ गई। मीडिया और लोगों को देखकर कई भिखारी आर्यन के पास पहुंचे और पैसे मांगने लगे। पहले तो आर्यन ने उन्हें अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होंने जेब से कुछ पैसे निकालकर दे दिए।
 
फ्रेंडशिप डे के मौके पर आर्यन अपने दोस्तों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित एक होटल पहुंचे थे, जहां आर्यन के अलावा कई स्टार किड मौजूद थे। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी इस जश्न में शामिल होने पहुंची थीं। इससे पहले शाहरुख का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक भिखारी शाहरुख से खाना मांग रहा था। शाहरुख ने उसके सिर पर हाथ फेरा और अपने बॉडीगार्ड से खाने के लिए कुछ देने को कहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »