29 Mar 2024, 10:12:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी के सबसे हॉट कपल मोहित रैना और मौनी रॉय को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की लवस्टोरी की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में फेमस है। लेकिन पिछले काफी समय से उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लगातार दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं।
 
पहले खबर आई कि मौनी और मोहित ने एक दसूरे को सोशल साइड पर अनफॉलो कर दिया। फिर सुनने में आया कि मौनी ने मोहित से रिश्ता खत्म करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की हुई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया था। लेकिन अब मौनी रॉय ने अपने और मोहित के रिश्ते को लेकर जो बयान दिया है वो चौंकाने वाला है।

मौनी ने कहा अब हमारे बीच कुछ भी नहीं 
मौनी और मोहित ने पहले एक दसूरे को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा, 'मैं अकेली हूं और लंबे समय से रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं'। मौनी के इस बयान के बाद ये तय हो गया हैं कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी वो सच थी। अब दोनों ने फाइनली एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।
 
अक्षय के साथ कर रही हैं काम 
मौनी ने टीवी पर नागिन पर दर्शकों को खूब लुभाया है। उनकी एक्टिंग को सबने खूब पसंद किया है। वहीं मोहित को महादेव के रोल में खूब पसंद किया गया है। मौनी की डेब्यू फिल्म ज्ल्द ही रिलीज होने वाली है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में बिजी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »