25 Apr 2024, 17:18:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोनाली बहुत स्ट्रॉन्ग हैं बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। सोनाली ने कुछ समय पहले ही कैंसर होने की खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। सोनाली ने बताया था कि उन्हें हाईग्रेड कैंसर है। इस खबर से पूरा बॉलीवुड हैरान है।
 
सोनाली की खबर को लेकर अब उनकी ननद सृष्टि आर्या का बयान आया है। उन्होंने बताया कि अब सोनाली की तबीयत कैसी है। सृष्टि ने कहा, 'सोनाली पहले से बेहतर हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार देखा जा रहा है।' उन्होंने कहा कि सोनाली बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वो इस लड़ाई को अच्छे से लड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले सोनाली ने बेटे रणवीर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। साथ ही यह भी बताया था कि जब बेटे को कैंसर के बारे में पता चला तो उसने कैसे रिएक्ट किया था।
 
हाल ही में सोनाली के बेटे की न्यूयॉर्क से एक तस्वीर वायरल हो रही है। सोनाली ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'हमने उसे बताया और उसने बड़ी ही समझदारी से हैंडल किया। यहां तक कि मुझे भी संभाला। अब मैं रणवीर के साथ समय बिता रही हूं, क्योंकि उसके समर वैकेशन चल रहे हैं। वो मुझे उन सारी चीजों की याद दिलाता है जिसकी मुझे जरूरत है।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »