28 Mar 2024, 18:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि वह अपने पुत्र रणबीर कपूर के काम में दखलअंदाजी नही करते हैं। ऋषि ने कहा, "बीच में लोग मुझसे पूछते थे कि रणबीर ये क्या कर रहे हैं। मैं उस समय यही कहता था कि वो अभी सीख रहा है। गलतियां कर-कर के ही सीखेगा।
 
मैंने इस बीच देखा कि उसने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की। वो देर रात घर आते थे। वो जल्दी वापस शूट पर चले जाते थे। जिम में पसीना बहाते थे। लोग ये बात समझने की कोशिश नहीं करते कि एक एक्टर किसी फिल्म के लिए कितनी मेहनत करता है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »