16 Apr 2024, 19:42:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब आने वाली फिल्म भारत में काम नहीं करेंगी। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया था। प्रियंका काफी समय के बाद भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही थी लेकिन प्रियंका ने ''भारत'' छोड़ दी है। इस बात की पुष्टि अली अब्बास जफर ने की है। 
 
अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा- ''हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। 'टीम भारत' प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।'' अली अब्बास जफर के ट्वीट से इशारा होता है कि प्रियंका चोपड़ा निक से शादी करने वाली हैं। चर्चा पहले से थी कि प्रियंका अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक से शादी कर सकती हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक को अपनी मां और बाकी परिवार वालों से मिलवाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »