29 Mar 2024, 11:58:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पाकिस्तानी फिल्म में भी धूम मचा रहे हैं रणवीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 12:04PM | Updated Date: Jul 25 2018 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत में धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह पाकिस्तानी फिल्म में भी धूम मचा रहे हैं। वह फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में मशहूर गायक और एक्टर अली जफर लीड रोल में हैं। बॉक्स आॅफिस पर फिल्म ने शुरूआती तीन दिन में ही इतनी कमाई कर ली है कि नया रिकॉर्ड कायम हो चुका है।
 
रणवीर सिंह फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' में नजर तो आ रहे हैं, मगर उन्होंने एक दिन भी फिल्म की शूटिंग नहीं की है। दरअसल, रणवीर सिंह इस फिल्म में एक बिलबोर्ड पर नजर आ रहे हैं जिसमें वह टिक्का खाते दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अली जफर के कहने पर इस फिल्म का आॅफर एक्सेप्ट किया।
 
फिल्म में रणवीर सिंह के कैमियो पर अली जफर ने कहा, 'हम फिल्म के बिलबोर्ड वाले सीन के लिए किसी बॉलीवुड एक्टर का चेहरा इस्तेमाल करना चाहते थे। मैंने बाबा (रणवीर) से दरख्वास्त की और वह मान गए। उन्होंने टिक्का खाते हुए अपनी एक तस्वीर हमें भेज दी, जिससे हमने बिलबोर्ड तैयार कराया।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »