29 Mar 2024, 18:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब से इंग्लैंड गए हैं, लगभग हर दिन खुद अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कभी रेल सफर, तो कभी सड़क किनारे सैर-सपाटा, दोनों पूरी तरह अपनी इस ट्रिप का लुत्फ उठा रहे हैं। मगर अब  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। 
 
जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेस्ट मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी की पत्नी या परिवार उनके साथ नहीं होगा। लिहाजा अब सभी क्रिकेटर्स की पत्नियों और बच्चों को लौटना पड़ेगा। यानि अब अनुष्का शर्मा एक बार फिर विराट कोहली से दूर होने वाली हैं। हालांकि, इससे पहले पूरे तीन दिन तक तमाम क्रिकेटर्स ने अपने परिवार के साथ खूब मौज मस्ती भी की।  क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी और बेटी के साथ घूमने निकले। उनके साथ विराट और अनुष्का भी थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा इंग्लैंड ट्रिप पर कई क्रिकेटर्स अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।
 
इंग्लैंड से लौटकर अनुष्का अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में जुट जाएंगी। उनकी यह फिल्म सितंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी।  इसके अलावा दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उनकी फिल्म 'जीरो' रिलीज होगी। कुल मिलाकर इस साल उनकी चार फिल्में आएंगी जिसमें फिल्म 'परी' और 'संजू' शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »