29 Mar 2024, 03:30:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण का मोम का पुतला लगेगा मैडम तुसाद म्यूजिम मेें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 2:45PM | Updated Date: Jul 24 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मोम की प्रतिमा लंदन और दिल्ली के मदाम तुसाद संग्रहालय में लोगों के आकर्षण का हिस्सा बनने जा रही है।

मदाम तुसाद के विशेषज्ञों की एक टीम ने हाल ही में लंदन में अभिनेत्री से मुलाकात की थी। वहां उन्होंने अभिनेत्री के विभिन्न 200 तरीके से माप और तस्वीरें ली ताकि उनकी हुबहु प्रतिमा गढ़ी जा सके।

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, “ मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए इस टीम के साथ बैठक का अनुभव बहुत अच्छा रहा और मैं प्रतिमा देखने के लिए उत्साहित हूं।” पादुकोण की पहली प्रतिमा 2019 में लंदन के संग्रहालय में लगेगी और इसके कुछ महीने बाद दिल्ली में प्रतिमा लगेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »