29 Mar 2024, 06:07:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख की 'सल्यूट' की फीमेल लीड बनेंगी करीना कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 12:43PM | Updated Date: Jul 20 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करीना कपूर बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसस में से एक हैं जिन्हें रोकना मुश्किल है। मैटरनिटी ब्रेक से वापस आते ही वह 'वीरे दी वेडिंग' के सेट पर पहुंच गईं थीं। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद फैन्स उनकी अगली फिल्मों की इंतजार करने लगे। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि करीना कपूर को करण जौहर की अगली फिल्म के लिए कास्ट किया गया है जिसमें वह अक्षय कुमार के आॅपोजिट काम करेंगी। 
 
करण जौहर की यह फिल्म पति-पत्नि की साधारण सी कहानी होगी जिनका किरदार अक्षय कुमार और करीना कपूर निभाएंगे। कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि शाहरुख खान की फिल्म 'सल्यूट' की लेडी लीड के लिए भी करीना कपूर से संपर्क किया गया है।
 
'सल्यूट' अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायॉपिक है। इसमें राकेश शर्मा की भूमिका शाहरुख खान निभाएंगे। इस बारे में करीना कपूर ने कहा था कि मैं जो भी फिल्म साइन करूंगी उसके बारे में सही वक्त पर सबको बता दूंगी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर इस फिल्म को इसी हफ्ते साइन कर सकती हैं। अगर यह सच होता है तो शाहरुख और करीना लगभग 7 साल बाद साथ में काम करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »