18 Apr 2024, 22:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी किताब में जीवन के पहलुओं को दिखाएंगी प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 2:53PM | Updated Date: Jul 18 2018 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब में अपने जीवन से जुड़े पहलुओं को इमानदारी से दिखाएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनायी है। प्रियंका ने यह सब पाने के लिए काफी मेहनत की है।
 
प्रियंका ने हाल ही में बताया था कि वह अपनी जिंदगी पर किताब लिखने जा रही हैं, जिसका टाइटल 'अनफिनिश्ड' होगा। यह किताब वर्ष 2019 में प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा कि वह किताब लिखने से पहले और भी बहुत कुछ करना चाहती हैं, अपनी जिंदगी में बहुत कुछ पाना चाहती हैं। साथ ही वह सबकुछ बताना चाहती हैं, जिसे आजतक उन्होंने दुनिया से छिपाकर रखा।
 
प्रियंका ने  बताया कि वह किताब में खुद को एक फन, विद्रोही स्वभाव, बोल्ड और उत्तेजक इंसान के रूप में बताएंगी। वह चाहती हैं कि जो भी यह किताब पढ़े वह कहे, 'अरे यह तो मैं भी कर सकता हूं।' लेकिन प्रियंका यह भी मानती हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रहना आसान नहीं है। वह भले ही अपने जीवन में काफी प्राइवेट रही हों, लेकिन उनकी किताब में पूरी तरह से ईमानदार होगी, जिसमें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »