23 Apr 2024, 12:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘ सूरमा ’ पूरे पाकिस्तान और कुवैत के सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने सिंह का किरदार निभाया है। सिंह दो साल तक खेल से दूर रहे लेकिन वह फिर से मैदान में लौटे और देश के लिए पुरस्कार जीते। निर्देशक शाद अली ने एक बयान में कहा कि ‘ सूरमा ’ पूरे पाकिस्तान के करीब 80 प्रतिशत सिनेमा घरों में लगी है। यह फिल्म बिना कट के गुरूवार को कुवैत में प्रदर्शित हुयी।
 
उन्होंने कहा , ‘‘ यह फिल्म भारतीय दर्शक तक सीमित नहीं है बल्कि दुनिया भर के लोग संदीप की कहानी से प्रेरित होंगे। यह एक प्रेरणादायी कहानी है जो हॉकी के क्षेत्र में हमारे देश की सफलता की एक कहानी याद दिलाता है। एक निर्देशक के रूप में , मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं मिल सकती है कि मेरी फिल्म को प्रदर्शन के लिए मंजूरी मिल गयी है। ’’ इस फिल्म में तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने भारत में एक दिन में 3.25 करोड़ रूपये की कमाई की। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन , चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह ने किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »