20 Apr 2024, 16:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कई लोगों ने रेस 3 में काम करने से मना किया था : अनिल कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 11:44AM | Updated Date: Jul 16 2018 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि कई लोगों ने उनसे फिल्म रेस 3 में काम करने से मना किया था। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म उम्मीदों के अनुरूप कमाई नही कर सकी। क्रिटिक्स ने फिल्म की ख़ूब बुराई की थी।
 
अनिल कपूर ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया था। अनिल कपूर ने कहा कि जब उन्हें रेस 3 की कहानी ऑफर हुई थी और जैसे- जैसे लोगों को इस बारे में पता चला तो उन लोगों ने अनिल कपूर से कहा था कि इस फिल्म में काम मत करो क्योंकि उनका मानना था कि फिल्म की स्टार कास्ट कमजोर है लेकिन इस पर अनिल कपूर ने उन लोगों से कहा कि वह किसी की बात सुनते नहीं और जो उन्हें अच्छा लगता है, जो उनका दिल कहता है उसी चीज को करते हैं। जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में काम किया और आज नतीजा सबसे सामने है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »