20 Apr 2024, 17:33:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर 4,24,000 फॉलोवर कम हो गए हैं, वहीं शाहरुख खान के 3,62,141 तथा सलमान खान के 3,40,884 फॉलोवर कम हुए हैं। यह गिरावट ट्विटर द्वारा ‘सफाई अभियान’ करने के कारण दर्ज की गई है।
ट्विटर ने निष्क्रिय और लॉक्ड खातों को बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों के फॉलोवरों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
 
ट्विटर पर प्रतिदिन के हिसाब से फॉलोवरों की संख्या पर निगरानी करने वाली वेबसाइट सोशलब्लेड डॉट कॉम ने बताया कि आमिर खान के 3,16,900 तो प्रियंका चोपड़ा के 3,54,830 और दीपिका पादुकोण के 2,88,298 फॉलोवर कम हो गए हैं।
 
ट्विटर ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इससे पहले, ट्विटर ने इसी सप्ताह कहा था कि वह लॉक्ड खातों, संदिग्ध गतिविधि करने के कारण निष्क्रिय खातों को वैश्विक रूप से बंद कर देगा। ट्विटर के इस कदम से सबसे ज्यादा हाई-प्रोफाइल उपभोक्ताओं के प्रभावित होने संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »