18 Apr 2024, 07:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजू' की आलोचना पर प्रिया दत्त का संघ को जवाब- 'मेरा भाई रोल मॉडल है'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 9:48AM | Updated Date: Jul 14 2018 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संजू' की आचोलना को लेकर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने आरएसएस मुखपत्र पांचजन्य पर निशाना साधा है। प्रिया का कहना है कि संजय दत्त उनके 'रोल मॉडल' हैं। बता दें कि एक दिन पहले आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य ने फिल्म 'संजू' और निर्देशक राजकुमार हिरानी की आलोचना की थी। पांचजन्य के मुताबिक, इस फिल्म में संजय दत्त और अंडरवर्ल्ड का महिमामंडन किया गया है।
 
इस पर टिप्पणी करते हुए प्रिया दत्त ने कहा, हर किसी के अपने विचार होते हैं। आरएसएस हर उस चीज के खिलाफ है, जो सकारात्मक है। संजय दत्त रोल मॉडल हैं। मुझे यह समझ में नहीं आ रहा कि विवाद क्यों है।पांचजन्य के लेख में लिखा गया था कि मुंबई का फिल्म उद्योग माफियाओं और अंडरवर्ल्ड को महिमामंडित करने वाली फिल्में क्यों बना रहा है। 
 
पांचजन्य में संजू के बारे में क्या-क्या लिखा गया
संघ के मुखपत्र की कवर स्टोरी 'किरदार दागदार' में लिखा है, 'संजू फिल्म बनाने के पीछे राजकुमार हिरानी का मकसद क्या संजय दत्त की छवि में चार-चांद लगाना है या बॉक्स आॅफिस पर पैसा बटोरना या फिर उन्हें संजय दत्त की जिंदगी ऐसी लगती है जिसमें युवाओं को सीखने को बहुत कुछ है मुंबई का फिल्म उद्योग माफियाओं और अंडरवर्ल्ड को महिमामंडित करने वाली फिल्म बना रहा है यह संजय दत्त ही हैं जिनकी 1993 में बम्बई बम धमाकों के अपराधियों से सांठगांठ थी, जिसके लिए उन्हें जेल की सजा भी हुई।
 
'पांचजन्य के इस लेख में इस बात पर भी सवाल उठाए गए है कि क्या यह किसी के दागदार दामन को उजला दिखाने के लिए की करोड़ों रुपए बहाकर की गई ढफ एक्सरसाइज है साथ ही यह भी लिखा गया है कि 'बाबा' के कई ऐबों को या तो फिल्म में छुपा लिया गया है या सरसरी तौर पर जिक्र करने के बाद गुम कर दिया गया है। इस लेख में तीन शादियां रचाने और फिल्म के अनुसार 308 लड़कियों से रिश्ते रखने के लिए संजय को 'रंगीन मिजाज' भी लिखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »