26 Apr 2024, 00:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कुणाल रॉय कपूर ने बहुत कम तापमान में की मुश्किल की शूटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 12:07PM | Updated Date: Jul 13 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता कुणाल रॉय कपूर और रजनीश दुग्गल ने फिल्म मुश्किल के पहले शेड्यूल की शूटिंग ग्रीस के बहुत ठंडे मौसम में पूरी कर ली है। कुणाल कपूर ने एक बयान में कहा, शूटिंग का पहला शेड्यूल ग्रीस में था और वहां कुछ ऐसी घटनाएं घटीं जिनके लिए हम तैयार नहीं थे। लेकिन, प्रोडक्शन टीम साथ रही और शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद हमने शूटिंग समय पर पूरी कर ली। यह फिल्म मुंबई की चार लड़कियों की कहानी है।
 
ऐसी घटनाएं घटती हैं जिससे उनकी जिंदगी बदल जाती है। वे ग्रीस के टूर पर जाती हैं जहां उन्हें एक स्थानीय गाइड मिलता है जो उन्हें पूरा शहर घुमाता है। इस दौरान वे जिस ऐतिहासिक किले में रुकती हैं वहां अनचाही और अजीब परिस्थितियों में फंस जाती हैं और उनका जीवन बदल जाता है। यह फिल्म सुपरनेचुरल थ्रिलर है। कुणाल ने फिल्म के बारे में कहा, पटकथा के मामले में मुश्किल वास्तव में आकर्षक है। मुझे हमेशा से ही मनोवैज्ञानिक थ्रिलर और हॉरर विषय पसंद रहा है और मैं इसकी और ज्यादा जांच-पड़ताल करना चाहता था। इससे मेरे लिए इस फिल्म को हां कहना और सरल हो गया। फिल्म में पूजा बिष्ट, नाजिया हुसैन और अर्चना शास्त्री भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »