18 Apr 2024, 17:15:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। यूं तो प्रियंका चोपड़ा आजकल अमेरिकन सिंगर निक जोनस से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई है। प्रियंका ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वे अपने दांतों का ट्रीटमेंट कराती दिख रही हैं।
 
यह फोटो शेयर करते हुये उन्होंने लिखा है, मैं डेंटल ट्रीटमेंट से नफरत करती हूं, लेकिन मैं अपने डेंटिस्ट को सराहती हूं। किसी भी समय मेरे काम के लिये हमेशा तैयार रहने के लिए, थैंक्यू डॉक्टर। कहा जा रहा है कि वे रुटीन चेकअप के लिए अपने डेंटिस्ट के पास पहुंची थीं। प्रियंका ने फनी तरीके से इस सेल्फी को क्लिक किया है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर आते ही यह तस्वीर लोगों ने लाइक करनी शुरू कर दी।  अब तक इस पर करीब 5 लाख लोगों के लाइक्स आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
 
प्रियंका को पिछले दिनों में कई बार अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों भारत में आने के बाद डिनर डेट पर गये थे, जिसके फोटोज वायरल हो रहे थे। इसके बाद प्रियंका, निक को अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंज्वॉय करने के लिये गोवा भी ले गई थीं। इसके फोटोज भी सोशल मीडिया पर चर्चा में थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »