23 Apr 2024, 15:01:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन संजय दत्त अपनी आत्मकथा लिखने जा रहे हैं। संजय दत्त के जीवन पर बनी संजू हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। संजय ने अपनी आत्मकथा लिखने का फैसला लिया है, जि‍से वह अगले साल अपने जन्मदिन 29 जुलाई पर रिलीज करेंगे। इस ऑटोबायोग्राफी को संजय हार्पर कॉलिन्स के सहयोग से प्रकाशित करेंगे।
 
आत्मकथा में संजय की पेशेवर उपलब्धियों के अलावा उनके जीवन के उतार-चढ़ावों को भी लिया जाएगा। संजय ने कहा, "मैंने एक असाधारण जीवन जिया है जो उतार-चढ़ाव, सुख और दुख से भरा है। मेरे पास आपको बताने के लिए कई रोचक कहानियां हैं जो मैंने आज से पहले कभी नहीं बतायीं। मैं अपनी यादें और एहसास आपसे बांटने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'"
 
बताया जा रहा है कि संजय की आत्मकथा में फिल्म रॉकी में पदार्पण के समय उनकी मां नरगिस दत्त को खोने के समय की स्थिति, नशे से लड़ाई, कई महिला मित्रों से अलगाव, कानून का सामना और जेल के अलावा पिता सुनील दत्त से नजदीकी, प्रसिद्धि, शरीर, बड़े पर्दे पर वापसी और पारिवारिक जीवन के बारे में बताया जायेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »