19 Apr 2024, 06:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी कम हॉरर फिल्में बनाई जाती हैं। लेकिन आजकल निर्देशक अलग-अलग जॉनर की फिल्मों पर एक्सपेरिंमेंट करने लगे हैं। ऐसे में हॉरर जॉनर की फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। मूवी का नाम है लुप्त। इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म का निर्देशन प्रभुराज ने किया है।
 
लुप्त की स्टार कास्ट
लुप्त फिल्म में एक बच्ची को शैतानी ताकत की गिरफ्त में दिखाया गया है। फिल्म में जावेद जाफरी, विजय राज, करण आनंद, निकी वालिया, मीनाक्षी दीक्षि‍त और ऋषभ चड्ढा अहम किरदारों निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को हनवंत खत्री और ललित किरी ने प्रोड्यूस किया है। लुप्त इसी साल सितंबर में रिलीज होने जा रही है।

हॉलीवुड हॉरर फिल्म स्टिच से मिलती है कहानी
अगर फिल्म लुप्त के पोस्टर की बात करें तो इसमें एक सुंसान घर दिखाई दे रहा है। इसी के साथ एक लड़की की डरावनी तस्वीर दिखाई दे रही है जिसमें वह ओबसेस्ड लग रही है। वैसे गौर करें तो यह फिल्म हॉलीवुड हॉरर फिल्म स्टिच के पोस्टर की याद दिला रहा है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी है जो शैतानी ताकतों से बचने के लिए अपनी छोटी बेटी के सिर को सौंप देते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »