29 Mar 2024, 18:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में एक्टर्स जितना अपनी एक्टिंग स्किल्स से सभी को अपना दीवाना बनाते हैं, लोग उतना ही उनके फैन बनते जाते हैं। कुछ समय पहले इरफान खान ने अपनी बीमारी के बारे में सभी को रुबरु करवाया था। अब हाल ही में सुंदर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने हाई ग्रेड कैंसर होने की जानकारी अपने फैंस को दी। इससे उनके फैंस बेहद उदास हैं। फैंस सोनाली के  जल्द ही ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

सोनाली भी इस बीमारी को शेयर करते हुए बहुत दुखी थीं लेकिन वे हिम्मत के साथ काम ले रही हैं। लेकिन हम सभी के लिए के बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब जो खबर सामने आ रही है उसमे ये बात कही जा रही है की सोनाली की जान को अब खतरा नहीं है।

दरअसल डॉक्टरों का के स्टेटमेंट सामने आ रहा है जिसमे ये कहा जा रहा है की सोनाली बेंद्रे के अब ठीक होने के ज्यादा से ज्यादा चान्सेस हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की खबरे भी सामने आ रही है। 

बता दे की सोनाली को बेंद्रे इन दिनों हाई ग्रेड मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही है और मेटास्टेटिस कैंसर का मतलब ये है कि एक जगह कैंसर के सेल मौजूद नहीं हैं,  जहां से कैंसर की उत्पत्ति हुई है, उससे शरीर के दूसरे अंग में वो फैल चुका होता है जिसपर डॉक्टरों का कहना है की मेटास्टेटिसाइज होना किसी किसी केस में जानलेवा हो सकता है और कई बार जानलेवा नहीं भी हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »