23 Apr 2024, 18:13:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म '2.0' 29 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अक्षय ने बुधवार को ट्वीट किया, अंतिम लड़ाई के लिए तैयार हो जाएं। 29 नवंबर 2018 को आ रही है '2.0'। फिल्म के निर्देशक शंकर शंमुगम ने भी ट्वीट कर 29 नवंबर को फिल्म रिलीज होने की जानकारी दी।
 
'2.0' में पहल बार अक्षय और रजनीकांत साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'एंथिरन' (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। फिल्म '2.0' में अभिनेत्री एमी जैक्सन भी सहायक भूमिका में हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »