24 Apr 2024, 05:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘मेरा देश, मेरा संगीत’ में दिखेगी विविधता में एकता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 12:23PM | Updated Date: Jul 11 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संगीत न किसी सीमाओं को जानता है, न ही बाधाओं को। ऐसे ही फलसफे के साथ संगीतकार शंकर महादेवन और टूमॉरोज इंडिया ने साथ मिलकर एक ऐसी योजना बनाई है जिसके जरिए भारत के लोक संगीत को देश और दुनिया के सामने लाया जा सके। शंकर महादेवन के 'मेरा देश, मेरा संगीत' प्रोजेक्ट के लिए टूमॉरोज इंडिया एक बड़ा स्टेज लेकर आया है, जिसका नाम है 'टूमॉरोज इंडिया ग्लोबल समिट एडिशन 4'। यह कार्यक्रम इस साल 6 अक्टूबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।
 
यह ग्लोबल सोशल (इंडिया) फाउंडेशन की पहल है, जो इस सबसे बड़े लोकतंत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रहा है। इसी साल की शुरुआत में टूमॉरोज इंडिया ने जन जागरूकता और भागीदारी अभियान गुरुग्राम के साइबर हब से शुरू किया था, जो दिल्ली के कनॉट प्लेस, कमला नगर और नोएडा के किडजानिया में चलाया गया।
 
इस अभियान के तहत हर एक शख्स से शपथ लेने और उसका पालन करने की अपील की गई थी। विज्ञप्ति के अनुसार, केवल 30 दिनों में ही टूमॉरोज इंडिया 4 लाख लोगों तक पहुंच गया है, वह भी अभियान के लिए 5 हजार प्रविष्टियों के साथ। हर शपथ के साथ टूमॉरोज इंडिया 1 रुपये का दान तीन वजहों के लिए करता है- बाल मजदूरी को खत्म करने, सेहत की बेहतरी और स्वच्छता और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए।
 
टूमॉरोज इंडिया ग्लोबल समिट एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें सभी को कल्पना, चिंतन और नई राह चुनने का मौका मिलता है। इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे कुछ खास शख्सियतें- जैसे लेखक अमीश त्रिपाठी, अभिनेत्री शबाना आजमी, तकनीक गुरु तन्मय बख्शी, मशहूर शेफ मनीष मल्होत्रा, रितु बेरी और भी बहुत से लोग, जो अपनी प्रेरणादायक कहानियों और शब्दों से देश को ऊंचा उठने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी रात को लोग गवाह बनेंगे शंकर महादेवन की असाधारण प्रस्तुति के।
 
'मेरा देश, मेरा संगीत' के विचार के साथ शंकर महादेवन देश के कोने-कोने से चुने गए संगीतकारों को लाएंगे, जो देश और देशवासियों की सीमाओं को खत्म कर देंगे। इस रात को समर्पित किया जाएगा। भारतीय सेना के जांबाज जवान, जो देश की विविधता में मौजूद संगीतमय एकता की एक नई परिभाषा के गवाह बनेंगे।
 
यह परफॉर्मेंस एक कोशिश होगी एशियन रिकॉर्डस में शामिल होने की, क्योंकि ये एशिया में पहली बार होगा जब भारतीय सेना और उनकी बहादुरी को एक लाइव संगीतमय सम्मान दिया जाएगा। भारत के भविष्य की ऊंची उड़ान की पहलों और विचारों के साथ परिवर्तन के दूत सभी के लिए एक नया कल लेकर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »