29 Mar 2024, 12:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुनील शेट्टी ने की मड स्कल रेसिंग की शानदार शुरूवात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 11:55AM | Updated Date: Jul 11 2018 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुनील शेट्टी हमेशा स्पोर्ट्स और एडवेंचर से जुड़े रहते है और इस बार भारत में पहली बार आयोजित मड स्कल एडवेंचर रेसिंग से जुड़कर मड स्कल का प्रमोशन कर रहे है।  मुंबई के करीब कर्जत हिल स्टेशन में आयोजित दो दिवसीय मड स्कल एडवेंचर इवेंट में सुनील शेट्टी ने उत्साह से नजर आये।
 
इस अवसर पर अभिनेता साहिल खान और अभिनेत्री शमा सिकंदर के साथ ही मड स्कल एडवेंचर्स के आयोजक सुबोध सिंह, सैम खान और आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे। दो दिवसीय आयोजन में  67 प्रतिभागियों  ने हिस्सा लिया। अभिनेता सुनील शेट्टी इस एडवेंचर स्पोर्ट्स का चेहरा बने हैं, जिन्होंने कीचड़ भरे रास्तों में जमकर गाड़ी दौड़ाई।
 
मड स्कल एडवेंचर्स इवेंट के साथ अपने संयोजन के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा, ‘इस तरह के एक कार्यक्रम का हिस्सा बनना काफी रोमांचक है और खासतौर पर तब जब यह मुंबई में पहली बार आयोजित हो रहा है। मड स्कल  ने जब मुसझे संपर्क किया तो मैंने सोचा कि इसका हिस्सा बनना मजेदार और रोमांचकारी होगा।
 
कर्जत के सुहावने मौसम ने मड स्कल के इवेंट का जाना बढ़ा  दिया। रैली रेसिंग सबसे कठिन उत्साह, रोमांच और मजा से भरा है क्योंकि बारिश मौसम की स्थिति के बावजूद रेसिंग चलती है। सबसे खास  रेस के लिए सबसे उपयुक्त वाहन है जो  सुरक्षा की गारंटी देता है जो इस तरह के खेलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आफ रोडिंग एक खेल उत्साही हैं और किसी भी खेल में शामिल होना जरूरी है। सुनील शेट्टी इस दिनों युवाओँ लोकप्रिय  मिशन फिट इंडिया में भी शामिल है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »