25 Apr 2024, 12:45:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ और देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर, सलमान खान को लेकर फिल्म 'भारत' बना रहे हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया है जो काफी समय के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। चर्चा है कि फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
 
प्रियंका और कैटरीना फिल्म भारत में स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में कैटरीना का किरदार भी अहम होने वाला है। कैटरीना कैफ ,अली अब्बास जफर के काफी करीबी दोस्त मानी जाती हैं। अली की पहली फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हनिया' में कैटरीना ने लीड रोल अदा किया था जबकि प्रियंका चोपड़ा, अली अब्बास की फिल्म गुंडे में लीड रोल में नजर आईं थीं। अली इन दोनों अदाकारा के काफी करीब हैं इसलिए अपनी फिल्म भारत में इन दोनों अभिनेत्रियों को अहम किरदारों में फिट कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »