20 Apr 2024, 05:53:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आगामी फिल्म 'कलंक' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, और मेरे लिए 'कलंक' का शेड्यूल खत्म हुआ। अभिनेत्री ने यह भी बताया है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' पर काम शुरू कर रही हैं, जिसमें रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'कलंक' 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित नेने और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित होगी। फिल्म करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »