20 Apr 2024, 05:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। तेलुगू अभिनेत्री तान्या देसाई का कहना है कि आगामी फिल्म 'नाइट एंड फॉग' में वो अभिनेता राहुल रॉय के बेटे की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती नजर आएंगी। तान्या ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं राहुल के बेटे की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हूं। मेरे किरदार का नाम चिरूथा है। यह एक 18 वर्षीय लड़की की कहानी है जिसका उसके प्रेमी ने दुष्कर्म और शोषण किया है।

लड़की गर्भवती हो जाती है और समाज के लोग उसे अपनाते नहीं हैं और उसके बाल काटकर उसे गांव के बाहर निकाल देते हैं।' उन्होंने कहा, 'फिर सफर शुरू होता है कि कैसे वह अपने बच्चे को जन्म देती हैं और बच्चा मर जाता है।' उन्होंने अपने किरदार को मजबूत बताया। वे मानती हैं कि इससे एक महिला की छवि मजबूत होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे राहुल के साथ काम करने में मजा आया। वह एक अच्छे अभिनेता और विनम्र इंसान हैं। वे मेरे लिए स्टार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »