20 Apr 2024, 12:43:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बैरी कंगना-2' का नया गाना रिलीज, दिखा सपना चौधरी का ये खूबसूरत डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2018 12:08PM | Updated Date: Jul 9 2018 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी कंगना-2’ का नया गाना 'मेरे सामने आके' रिलीज हो गया है। इस गाने में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एस गाने को यूट्यूब पर अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, ‘बैरी कंगना- 2’ में रवि किशन काफी फ्रेश और स्‍टाइलिस नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्‍म की अभिनेत्री शुभी शर्मा की भूमिका पर सस्‍पेंस बरकरार है। इसके अलावा रवि किशन ‘बैरी कंगना- 2’ में काजल राघवनी के साथ इश्‍क फरमाते नजर आएंगे। 

फिल्‍म की शूटिंग यूपी और मुंबई में की गई है। प्रोड्यूसर विनोद पांडे और अशोक श्रीवास्तव ने इस फिल्‍म को भव्‍य बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए हैं, जिनमें से एक हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का स्‍पेशल डांस प्रमुख है। उनका दावा है कि ‘बैरी कंगना- 2’ साल 2018 की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्‍म है।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »