26 Apr 2024, 04:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण-आलिया के बाद ‘कलंक’ के सेट पर घायल हुए आदित्य रॉय कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2018 3:46PM | Updated Date: Jul 7 2018 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' की शूटिंग एक ओर जहां पूरे जोर-शोर से जारी है तो दूसरी ओर इस फिल्म में काम करे कलाकार एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं सबसे पहले  एक्टर वरुण धवन के बांह में शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर आई। इसके बाद इस फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के भी घायल होने की खबर आी थी जब उनके पैर में चोट लग गई थी। लेकिन इसके बावजूद इन दोनों स्टार्स ने ब्रेक न लेकर अपने हिस्से की शूटिंग जारी रखी।
 
अब इसके बाद एक ऐसी ही खबर फिर सामने आई है। इस बार चोट का शिकार हुए हैं आदित्य रॉय कपूर। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आदित्य रॉय कपूर के घायल होने की खबर सामने आई है। सूत्र ने बताया, ह्यफिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी (मुंबई) में हो रही थी और आदित्य को एक मुश्किल एक्शन सीन करना था। अचानक वे अपनी पकड़ ढीली कर बैठै और फिसल गए।
 
इसके बाद उन्हें जबड़े में चोट लगी है और एक दांत टूट गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने इसके बाद उन्हें 6-7 दिन के आराम की सलाह दी है। बाकी इस पर निर्भर करेगा कि वे कितनी जल्दी ठीक हो पाते हैं। आलिया और वरुण के साथ हुई दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए सूत्र ने कहा, ‘कुछ तो गलत है, क्योंकि शूटिंग शुरू होने के बाद लगातार फिल्म एक्टर्स दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पिछली घटनाओं को देखते हुए, निमार्ताओं ने सेट पर अतिरिक्त सावधानी बरतने का फैसला किया था।’ 
 
करण जौहर के प्रोडक्शन्स धर्मा बैनर के तले बन रही इस फिल्म में वरुण, आलिया, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस फिल्म में पहले माधुरी का किरदार श्रीदेवी निभाने वाली थीं, लेकिन अचानक हुई उनकी मौत के बाद ये किरदार माधुरी को आॅफर हुआ। इसके अलावा माधुरी और संजय दत्त एक साथ करीब 20 साल बाद काम करने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »