24 Apr 2024, 20:13:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर हुए 2.5 करोड़ फॉलोअर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 3:21PM | Updated Date: Jul 6 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। प्रियंका ने इस प्यार के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है। प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, 2.5 करोड़, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपको भी प्यार।
 
प्रियंका (35) फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (1.35 करोड़), अमिताभ बच्चन (95 लाख), शाहरुख खान (1.33 करोड़), सलमान खान (1.73 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2.49 करोड़) से आगे चल रही हैं।
 
'बेवॉच' स्टार अपने रूमर्ड प्रेमी पॉप गायक निक जोनास से भी आगे हैं जिनके 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं। प्रियंका जल्द ही अली अब्बास जफर की 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »