29 Mar 2024, 12:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म में माही का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ही निभाने वाले हैं जिन्होंने इससे पहले ‘एम एस धोनी’ में लीड रोल प्ले किया था। मिली जानकारी के अनुसार प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स इसकी दूसरी कड़ी की तैयारी में है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ही निभाने वाले हैं।
 
एक्टर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है यह फिल्म साल 2011 वर्ल्डकप में भारत की जीत के बाद धोनी की उपलब्धियों पर फोकस करेगी। इससे पहले साल 2011 का वर्ल्डकप जीतने का इतिहास दर्शक इस फ्रेंचाइजी फिल्म की पहली किश्त में ही देख चुके हैं। सूत्र के मुताबिक अब इस फिल्म में, ह्यटी-20 में बैंग्लुरु के खिलाफ (धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई) की रोमांचक जीत को दिखाया जा सकता है। 
 
इसके अलावा, साल 2015 वर्ल्डकप में भारत का प्रदर्शन और उनकी निजी जिंदगी के बारे में दिखाया जा सकता है।’ सूत्र ने बताया कि फिल्म में, उनकी बेटी जिवा के पिता बनने तक के सफर को भी दिखाया जा सकता है। साल 2016 में अपने करियर की सबसे हिट फिल्म ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ देने के बाद सुशांत सिंह राजपूत क्रिकेट पिच पर आने के लिए फिर तैयार हैं।
 
सूत्र ने बताया कि स्क्रिप्ट के स्तर पर धोनी पूरी भागीदारी निभाएंगे। यह फिल्म अगले साल तक सिल्वर स्क्रीन पर आने की तैयारी में है।  इस फिल्म के बाद सुशांत सिंह राजपूत पैरालंपिक गेम्स के हीरो मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक के लिए भी काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि फिल्म के लिए डायरेक्टर के नाम पर कोई नाम फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि सुशांत जल्द ही क्रिकेट सेशन्स की तैयारियां शुरू कर देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »