20 Apr 2024, 01:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में मस्ती कर रही हैं। दोनों भारत में फैमिली टाइम बिताने के बाद अब न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं कि प्रियंका चोपड़ा इस पर्सनल वैकेशन में निक के अलावा किसी को वक्त नहीं दे रही हैं। हाल में उन्होंने भाईजान के छोटे से भांजे आहिल के साथ वक्त बिताया है।
 
आहिल शर्मा और अर्पिता खान शर्मा इस समय न्यूयॉर्क में ही हैं और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक रेस्तरां में खास मुलाकात की है। जब प्रियंका चोपड़ा, आहिल और अर्पिता के साथ वक्त बिताकर रेस्तरां से बाहर आईं तो प्रियंका-आहिल हाथों में हाथ डाले नजर आए। इस दौरान आहिल बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस खास मुलाकात में खूब मजे किए हैं।
 
बता दें अर्पिता खान और प्रियंका चोपड़ा हमेशा से एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता साझा करती आई हैं। यहां तक कि जब सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा में अन-बन चल रही थी तब भी दोनों ने एक-दूसरे से मिलना जारी रखा था। प्रियंका जब भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से समय निकालकर भारत आती हैं तब वे अर्पिता के साथ मुलाकात जरूर करती हैं।
 
शायद इसीलिए जब इस बार अर्पिता न्यूयॉर्क गईं तो प्रियंका ने उनसे मुलाकात की। प्रियंका चोपड़ा बहुत ही जल्द सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में वे सलमान खान के अपोजिट दिखेंगी। बताया जा रहा है कि ‘भारत’ के दौरान प्रियंका अलग-अलग पांच लुक्स में दिखाई देंगी। फिल्म ‘भारत’ में सलमान और प्रियंका के अलावा दिशा पटानी भी दिखाई देंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »