19 Apr 2024, 21:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इंडस्ट्री में केवल नए कलाकारों को चांस देने के लिए ही मशहूर नहीं हैं। ऐसे कई मौके आये हैं जब उन्होंने अपने साथी कलाकारों की जिंदगी में चल रहीं परेशानियों का निदान भी किया है। जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के के रास्ते अलग हो गए थे। उस समय सलमान खान ने ही अनुष्का और विराट के बीच सुलह कराई थी। बताया जाता है कि जब सुल्तान की शूटिंग हो रही थी तब सलमान खान ने विराट और अनुष्का को समझाया और दोनों के सारे मनमुटावों को जड़ से खत्म कर दिया।
 
इसके बाद दोनों फिर से साथ आ गए और उसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। आने वाले समय में बॉलीवुड के भाईजान बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में यह भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि प्रियंका का उनके कथित बॉयफ्रेंड  निक जोन्स के साथ कोई विवाद नहीं है, दोनों साथ में बहुत खुश हैं लेकिन शादी  को लेकर चीजें साफ नहीं हो पा रही हैं।
 
सूत्र लगातार यह दावा कर रहे हैं कि प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड के साथ जल्द ही शादी कर लेंगी, लेकिन कोई भी आधिकारिक बनया जारी नहीं किया जा रहा है।  प्रियंका चोपड़ा बहुत ही जल्द सलमान खान के साथ फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि जब प्रियंका भारत की शूटिंग कर रही होंगी तब उनके बॉयफ्रेंड निक  भी भारत में होंगे।
 
ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि जैसे सलमान ने अनुष्का और विराट की शादी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वैसे ही प्रियंका और निक जोनस की शादी में भी अहम किरदार निभा सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों सालों से अच्छा रिश्ता साझा करते आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से जब भी लौटकर आती हैं, तब सलमान खान के परिवार से मुलाकात जरूर करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »