29 Mar 2024, 07:55:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। तेलुगु फिल्मों के अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने दो साल पहले फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उसके बाद हिंदी फिल्मों में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। हर्ष इन दिनों फिर चर्चा में हैं फिल्म पलटन और अपने बाइक के शौक के कारण।
 
हर्ष को जे पी दत्ता की भारत-चीन युद्ध पर बन रही फिल्म पलटन में अहम रोल मिला है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर शूट के लिए लंदन पहुंचे। हर्षवर्धन कपूर ने शहर की खूबसूरती देखने के लिए समय निकाला। हर्षवर्धन कपूर को प्रकृति से प्यार है और उन्हें घूमने में भी बड़ा मजा आता है, जिसके चलते वह उनके दोस्तों के साथ अक्सर उनकी गाड़ी में घूमने भी जाते है। लंदन की खूबसूरती का मजा लेने के लिए उन्होंने बाइक की सवारी की है।
 
हर्षवर्धन ने एडिनबर्ग, ग्लासगो, कार्डिफ और कैम्ब्रिज की सड़कों पर जमकर बाइक चलाई। इन शहरों को ऐतिहासिक शहर होने का भी दर्जा प्राप्त है। हाल ही में हर्षवर्धन राणे ने उनकी बाइक पर मुंबई से गोवा की भी यात्रा की थी। इस बारे में हर्षवर्धन कहते हैं, मुझे खूबसूरत जगहों पर घूमने जाने का शौक है। विशेषकर ऐसी जगहों पर जहां संस्कृति से जुड़े कई चीजें देखने का अवसर मिलता है। मैं कई बार लंदन आया हूं, लेकिन मुझे यहां कहीं जाने का अवसर नहीं मिला था। 
 
इस बार मैंने बाइक ली और शहर देखने के लिए निकल पड़ा। इसे मैं जीवन भर सहेज कर साथ रखूंगा। लंदन का बाहरी इलाका कितना खुबसूरत है। मुझे लगता है शहर देखने का, वह भी बाइक पर, मेरे सर्वोत्तम निर्णय में से एक है। मैं सदा जीवन में स्वतंत्रता की अनुभूति की खोज रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »