29 Mar 2024, 05:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करण जौहर के साथ एक विलेन का सीक्वल बनायेगी एकता कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 2:03PM | Updated Date: Jul 2 2018 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर, करण जौहर के साथ मिलकर एक विलेन का सीक्वल बना सकती हैं। एकत कपूर ने वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म एक विलेन बनायी थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने अहम भूमिकायें निभायी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
 
बताया जा रहा है कि इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल पर जोर शोर से काम शुरू हो चुका है। इस सीक्वल के लिए एकता कपूर और करण जौहर ने हाथ मिलाया है। करण जौहर अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले यह फिल्म बनाने वाले हैं। अभी फिल्म के स्टारकास्ट को फाइनल नहीं किया गया है लेकिन सिद्धार्थ के नाम की चर्चा है। फिल्म अगले साल यानी 2019 में फ्लोर पर आ जाएगी। चर्चा है कि सिद्धार्थ के साथ कृति सैनन की जोड़ी दिख सकती है। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा मोहित सूरी ही निभाने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »