24 Apr 2024, 05:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बंगाली एक्टर चिनमय रॉय चौथी मंजिल से गिरे, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 11:45AM | Updated Date: Jul 2 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंगाली एक्टर चिनमय रॉय 1 जुलाई को अपने अपार्टमेंट का चौथी मंजिल से गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके बेटे संखा ने कहा कि साउथ कोलकाता की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर उन्हें पड़ोसियों ने गिरा हुआ पाया। उन्हें इएम बाइपास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
 
77 साल के एक्टर को हाथ, पैर और शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें आई हैं। उनके बेटे ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। संखा ने बताया कि घटना के वक्त अपने घर पर नहीं थे। चिनमय ने चारमूर्ति, बासंता बिलाप और नानीगोपालेर बिये जैसी क्लासिक फिल्मों में काम किया है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग चिनमय से अस्पताल में मिलने गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »