24 Apr 2024, 18:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ काम करते नजर आयेंगे। अनिल कपूर अपनी बेटी के सोनम के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों की अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 
 
सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर में सोनम हंसती हुई नजर आ रही हैं। वहीं टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की फिल्म '1942 : ए लव स्टोरी' का फेमस गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चल रहा है। फिर कहानी शुरू होती है 2018 से, जहां सोनम ये कह रही हैं कि ट्रू लव के रास्ते में कई परेशानियां शुरु हो जाती हैं। फिल्म में अनिल और सोनम एक पिता और बेटी का किरदार निभाते हुए ही नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »