29 Mar 2024, 14:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुकेश अंबानी के बेटे की प्री इंगेजमेंट पार्टी में निक के साथ पहुंची प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 10:45AM | Updated Date: Jun 29 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री इंगेजमेंट पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची। देश सबसे अमीर व्यक्ति के बेटे की शादी से पहले प्री इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका का आना भी खास ही रहा। बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की इस बेहद खास पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अकेले नहीं गईं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स को भी साथ ले गईं थी और उनके साथ पार्टी में स्पॉट की गईं। प्रियंका ने आकाश और श्लोका की सगाई से पहले आयोजित हुई इस खास पार्टी के लिए सिल्वर रंग की साड़ी को चुना और इसमें देसी गर्ल का हिंदुस्तानी अंदाज देखने को मिला।
 
प्रियंका हाल ही में सुर्खियों में तब आईं थी जब ब्रिटेन की रॉयल वेडिंग में उन्होंने अपने लुक और ड्रेस से सभी को हैरान कर दिया था। इस शादी में प्रियंका पर न सिर्फ हिंदुस्तानी मीडिया बल्कि विदेशी मीडिया की भी नजर थी और उन्होंने अपने अंदाज से विदेशी फैंस तक को दीवाना बना दिया था। रॉयल वेडिंग में भी हर ओर सिर्फ और सिर्फ प्रियंका की ही चचार्एं थी। 
 
प्रियंका इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड निक के साथ इश्क और सगाई की खबरों को लेकर चचार्ओं में है। बुधवार को ही प्रियंका निक और अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां बिताकर मुंबई लौंटी थी। इस थकान भरी ट्रिप के बाद दोपहर को ही प्रियंका मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिखाईं दी थी और इसके बाद शाम को प्रियंका देश की हाई प्रोफाइल इंगेजमेंट पार्टी का हिस्सा भी बनती नजर आई। इस पार्टी में भी सभी कि निगाहें प्रियंका और निक के ऊपर ही लगी हुई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »