19 Apr 2024, 21:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी अपनी 'इंडियन आइडल' को-जज नेहा कक्कड़ से काफी प्रभावित हैं, इतने कि वह उनसे टिप्स लेना चाहते हैं। बता दें कि नेहा कक्कड़ ने 2006 में इस शो पूरा किया था। विशाल ने कहा, 'नेहा की कहानी अद्भुत है। वह उसी शो की जज बनी हैं जिसमें कभी प्रतियोगी थीं। यह उनकी बड़ी उपलब्धि है।'
 
बता दें कि नेहा 'इंडियन आइडल 2' में बतौर पार्टिसिपेंट शामिल हुई थीं। इसके बाद वह 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' की भी जज रह चुकी हैं। ददलानी ने कहा, 'मैं किसी भी टेलिविजन शो में कभी प्रतियोगी नहीं रहा। मैं कॉलेज प्रतियोगिताओं का हिस्सा रहा हूं और टीवी शो का हिस्सा बनना बहुत अलग बात है।' विशाल का मानना है कि इसके लिए कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की जरूरत है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »