29 Mar 2024, 00:13:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है, जो अपने रोल और लुक के साथ हमेशा से ही एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी नई फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। शाहरुख और कटरीना का लुक फिल्म के सेट से लीक हो चुका है। 

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है। इससे पहले आनंद तनु वेड्स मनु, रांझणा और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए आनंद को जन्मदिन की बधाई दी है। 

अनुष्का ने आनंद को जन्मदिन की बधाई देने के लिए जिस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है, उसमें आनंद के साथ अनुष्का भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अनुष्का नीले और सफेद रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि तस्वीर में अनुष्का के बाल काफी छोटे नजर आ रहे हैं  और अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म जीरो में अनुष्का का लुक कुछ ऐसा ही होने वाला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »