18 Apr 2024, 16:49:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टीजर सामने आ गया है। इस फिल्म में दर्शक  रियल लाइफ पापा-बेटी की जोड़ी आॅन स्क्रीन देखने वाले हैं। टीजर में दोनों के बीच की प्यारी बॉन्डिंग भी देखने को मिली है। टीजर की शुरूआत ‘1942 ए लव स्टोरी’ के हिट गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से ही शुरू हुई है। इस फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी और यह गाना बेहद हिट रहा था। 
 
अब साल 2018 में ये फिल्म सामने आई है जिसके टीजर की शुरूआत इसी गाने से होती है और फिर आगे पता चलता है कि यह एक सिंपल लव स्टोरी नहीं है जैसे कि ‘1942 ए लव स्टोरी’ थी बल्कि यह एक सियाप्पा स्टोरी है। सियाप्पा मतलब मुसीबत। यह एक पंजाबी शब्द है जिसका फिल्म में बखूबी इस्तेमाल किया गया है।
 
इसमें पापा-बेटी की जोड़ी के अलावा जूही चावला और राजकुमार राव भी हैं। राजकुमार राव सोनम कपूर के प्रेमी बने हैं जबकि जूही और अनिल कपूर की रोमांटिक जोड़ी दिख रही है। टीजर में खूब उत्सव और उल्लास का माहौल है और सभी किरदार झूमते-नाचते गाते नजर आ रहे हैं। यानि फिल्म की थीम शादी होगी। 
 
राजकुमार राव और सोनम की जोड़ी को पहले डॉली की डोली में देखा जा चूका  हैं। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब 3 साल बाद दोबारा ये जोड़ी साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेगी। ये फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को डायरेक्ट किया है शैली चोपड़ा धार ने, जो इस फिल्म से अपने निर्देशन करियर की शुरूआत करने जा रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »