20 Apr 2024, 11:12:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुनिधि चौहान ने संजू फिल्म के इस गाने के लिए कही यह बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 10:25AM | Updated Date: Jun 29 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानीमानी पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान का कहना है कि फिल्म संजू में ‘मैं बढिया तू भी बढिया’ गीत पुराने समय की याद दिलाता है, लेकिन उनके लिए इस गीत के हिसाब से अपनी आवाज को लय में ढालना मुश्किल था।
 
गीत के संगीतकार रोहन-रोहन का कहना है कि गीत की शूटिंग के दौरान अभिनेता रणबीर कपूर इससे पूरी तरह जुड़ गए थे। सुनिधि ने बताया, मेरी आवाज अलग है। मैं नाक से नहीं गाती हूं। इसलिए इसमें मुझे थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन मैंने यह चुनौती स्वीकार की।
 
इसके संगीतकार रोहन गोखले और रोहन प्रधान (रोहन-रोहन) मराठी फिल्म उद्योग में काम कर चुके हैं और ‘बढिया’ से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ ही राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का उनका सपना पूरा हो गया और वे इसके मुख्य कलाकार रणबीर कपूर के आने से और प्रेरित हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »