25 Apr 2024, 19:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से अनुपम खेर ने रिवील किया लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 10:22AM | Updated Date: Jun 29 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बेस्ड फिल्म ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदार का लुक कैसा होगा, इसका खुलासा हो गया है। इस फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदारों का लुक रिवील कर दिया है।
 
इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का फेम अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें तीनों एक्टर्स मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के किरदार में नजर आ रहे हैं।
 
अनुपम ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- पेश कर रहा हूं हमारी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में श्री राहुल गांधी के रूप में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रूप में अहाना कुमरा। शपथ ग्रहण समारोह 2004। बता दें कि दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर इसी नाम से लिखी गई किताब पर बेस्ड है। इस किताब को मनमोहन सिंह के ही मीडिया एडवाइजर रहे संजय बारू ने लिखा था। फिल्म की कहानी डॉ. सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में लगातार दो दफा प्रधानमंत्री चुने गए थे। मनमोहन सिंह को 90 के दशक में देश में आर्थिक सुधारों के लिए भी पहचाना जाता है। अपनी शालीनता के लिए मशहूर डॉ. मनमोहन सिंह का नाम देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों में शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »