29 Mar 2024, 11:19:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल  प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर-अभिनेता निक जोन्स के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों इन दिनों भारत में हैं और आए दिन दोनों की रिलेशनशिप को लेकर कुछ न कुछ खबरें सामने आती ही रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम व्यतीत कर रहे हैं।
 
हाथों में हाथ डाले शहर में घूमना हो या फिर एक-दूसरे की फैमिलीज से मुलाकात, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर पर्याप्त हिंट अब तक दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे से रिंग्स एक्सचेंज कर ली हैं। हाल ही में आउटिंग पर निकले प्रियंका और निक की फिंगर्स में एक जैसी रिंग नजर आई हैं।
 
दोनों अब अपनी फैमिलीज के अप्रूवल के बाद अपनी रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले ही निक के परिवार से मुलाकात कर चुकी हैं और अब जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा भी इस रिश्ते और निक जोनस से वाकिफ हो गई हैं, तो इस कपल ने रिंग्स एक्सचेंज कर अपनी रिलेशनशिप को लॉक कर दिया है। यह इंगेजमेंट रिंग्स नहीं हैं बल्कि प्री-इंगेजमेंट रिंग्स हैं जिसे प्रॉमिस रिंग्स कहा जाता है। 
 
दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा से जब इससे पहले उनके अफेयर्स को लेकर पूछा गया था, तब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था जब मेरी फिंगर में कोई रिंग होगी, तब दुनिया को इसके बारे में खुद ही पता चल जाएगा।  रिपोर्ट्स तो ऐसी भी आई हैं कि प्रियंका चोपड़ा जुलाई-अगस्त में इंगेजमेंट कर सकती हैं। बीते दिनों प्रियंका ने निक को बी-टाउन में अपने फ्रेंड्स से मिलवाने के लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन भी किया था और इसके बाद दोनों गोवा के लिए निकल गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »