24 Apr 2024, 21:18:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता निर्माता फरहान अख्तर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रकृति और खुद की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसमे वह आइसलैंड से बहुत दूर, प्रकृति के साथ वक़्त बिताते हुए नजर आए। पोस्ट में हैशटैग साझा करते हुए फरहान ने लिखा मिस्ट्री शूट, जहां वह फिलहाल व्यस्त हैं।
 
फरहान अख्तर जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहु प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है, वह दरहसल एक स्वतंत्र गायक / गीत लेखक के रूप में अपने पहले हिंदी सिंगल की संगीत वीडियो शूट के लिए वहां पहुंचे हैं।
 
इस शीर्षकहीन गाने को फरहान अख़्तर ने स्वयं लिखा और गाया है, तो वही यह गीत भारतीय संगीतकार, वादक और गीतकार रोचक कोहली द्वारा निर्मित है। फरहान अख़्तर का यह संगीत वीडियो अगस्त महीने में रिलीज होगा। उनका खुद का फरहान लाइव नाम का बैंड भी है जिसमें वह सिर्फ भारत भर में नहीं बल्कि दुनिया भर में परफॉर्म करते है।
 
वहीं फरहान इससे पहले कई गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है खास कर युवाओं के बीच फरहान खासा प्रसिद्ध है। सिंबद द सेलर, रॉक आॅन, सोचा है, तुम हो तो, पिछले सात दिनों में, सेनोरिटा, दिल धडकने दो जैसे गानों के साथ फरहान दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »