20 Apr 2024, 03:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आंख मारे ओ लड़का आंख मारे गाने पर थिरकेंगे रणवीर-सारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 2:15PM | Updated Date: Jun 27 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में रीमिक्स गानों का प्रचलन काफी बढ़ा है। लगभग हर दूसरी फिल्म में पुराने सुपरहिट गानों को रीक्रिएट किया जा रहा है। इनमें से कुछ गाने लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते हैं तो कुछ फ्लॉप हो जाते हैं। ‘रईस’ का ‘लैला मैं लैला’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का ‘तम्मा-तम्मा’ कुछ ताजा सफल रीमिक्स गानों के उदाहरण हैं।
 
इसी फेहरिस्त में अब अरशद वारसी का भी एक जबरदस्त गाना शामिल होने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक डायरेक्ट रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा में 1996 में रिलीज हुई अरशद वारसी की फिल्म तेरे मेरे सपने का सुपरहिट गाना आंख मारे ओ लड़का आंख मारे का री-मिक्स वर्जन रखेंगे। इस गाने पर अरशद वारसी ने सिमरन के साथ जबरदस्त डांस किया था, जिसे उस समय काफी पसंद किया गया था।
 
सूत्रों के अनुसार  रोहित शेट्टी ने इस गाने को रीमिक्स करने की जिम्मेदारी तनिष्क बागची को दी है। तनिष्क ने बीते महीनों में कई सारे पुराने गानों को रीमिक्स किया है। द हम्मा सॉन्ग, गुलाबी आंखे 2.0, मेरे रश्के कमर, कुड़ियां शहर दियां, रात बाकी, हवा-हवाई 2.0 और सानू एक पल चैन न आवे तनिष्क के द्वारा ही रीमिक्स किए गए गाने हैं।  बता दें कि सिम्बा के बाद रणवीर सिंह डायरेक्टर जोया अख्तर की गली बॉय में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »