20 Apr 2024, 06:37:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलजीत दोसांझ अभिनीत "सूरमा" की कुछ अनसुनी रोचक बातें!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 1:43PM | Updated Date: Jun 27 2018 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सूरमा में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले दिलजीत दोसांझ अभिनीत यह फिल्म पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जीवनगाथा पर आधारित है। हाल ही में रिलीज हुए सूरमा एंथम में दिलजीत दोसांझ रेलवे स्टेशन पर  अभ्यास करते हुए नजर आये, जिसके पीछे छिपी है एक रोचक स्टोरी!
 
यह एक अज्ञात तथ्य है कि रेलवे डिब्बे में बुलेट की गोली का शिकार हुए संदीप सिंह को इस हादसे ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर खेल का अभ्यास करने पर मजबूर कर दिया ताकि वह खुद को इस हादसे से उभरने के लिहे प्रोत्साहित कर सकें।
 
संदीप सिंह जो अपनी चोट से उभरने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने जल्दी से ठीक होने के लिए जानबूझकर रेलवे परिसर में हॉकी का अभ्यास करने का चयन किया। फिल्म में भी ऐसा ही एक समान दृश्य बरकरार रखा गया है जहां दिलजीत रेलवे प्लेटफॉर्म पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आएंगे।
 
सूरमा एंथम में इस बात को खूबसूरती से दर्शाया गया है कि बुलंद हौसला रखने वालों के लिए किसी भी पहाड़ की चढ़ाई ऊंची नहीं होती। फिल्‍म का ट्रेलर एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक सत्य कहानी है, जिसने दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद अपनी चमत्कारी वापसी से सुर्खियां का ध्यान अपना आकर्षित कर के अपनी दमदार वापसी से हर किसी को हैरान कर दिया था।
 
यह एक कम ज्ञात तथ्य है कि संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें "फ्लिकर सिंह" के नाम से जाना जाता है।
 
संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी ने निर्माताओं को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए मजबूर कर दिया। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 
"सूरमा" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित "सूरमा" 13 जुलाई, 2018 को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »