25 Apr 2024, 07:40:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 35 साल पहले आई फिल्म मिस्टर इंडिया हिंदी सिनेमा में कई मायनों में बड़ी अहम फिल्म थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत की पहली साई-फाई फिल्म थी। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स आॅफिस पर सफलता हासिल की बल्कि इसका विलेन भी खासा पॉपुलर रहा।
 
इस फिल्म के सीक्वल को लेकर जब 19वें 'आईफा अवॉर्ड्स' के दौरान अभिनेता अनिल कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा ह्यहर फिल्म की अपनी डेस्टिनी होती है और जब इस फिल्म को बनना होगा तब यह बन जाएगी। इस दौरान श्रीदेवी को याद करते हुए अनिल कपूर भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा- जाहिर है कि हम उन्हें और मोगेम्बो अमरीश पुरी को मिस करते हैं, लेकिन जिंदगी चलती रहती है। हम उन सभी को मिस करते हैं। 
 
मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने एक कॉमन मैन अरुण का किरदार निभाया था, जो एक घड़ी पहनते ही गायब हो जाता है और केवल रेड लाइट में ही नजर आता है। फिल्म को शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। मिस्टर इंडिया अपने जमाने की महंगी फिल्मों में से एक थी। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी कि फिल्म की टीम इस फिल्म के सीक्वल पर काम करने जा रही है, लेकिन अचानक श्रीदेवी का निधन हो गया और इस प्रोजेक्ट को लेकर चचार्एं भी बंद हो गई।
 
बता दें कि अनिल कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रेस 3' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। जल्द उनकी फिल्म फन्ने खान भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »