25 Apr 2024, 05:30:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गलती से मिस्टेक के कोरियोग्राफर ने रेमो को नचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 3:11PM | Updated Date: Jun 25 2018 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। 'गलती से मिस्टेक' गीत के लिए यहां आइफा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का पुरस्कार जीतने वाले रुएल दौसन वरिंदनी का कहना है कि 'बू या' में रेमो डिसूजा को कोरियोग्राफ करने में बहुत मजा आया। कोरियोग्राफर-अभिनेता इस फिल्म से बतौर अभिनेता पदार्पण कर रहे हैं। वरिंदनी ने अपनी सहयोगी दित्या सागर भांडे के साथ रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' का पहला संस्करण जीता था। वरिंदनी ने यहां आईएएनएस को बताया, 'सुपर डांसर' के बाद, हमने रेमो डिसूजा के साथ एक फिल्म की।
 
इसमें वह बतौर अभिनेता पदार्पण कर रहे हैं। इसमें सभी गानों में निर्देशन और कोरियोग्राफी मैंने की है। फिल्म का नाम 'बू या' है। यह जल्द रिलीज होगी। उन्होंने कहा, रेमो के साथ काम करने और उन्हें कोरियोग्राफ करने में बहुत मजा आया। मैंने इस फिल्म में 'सुपर डांसर' के सभी बच्चों को लिया है इसलिए यह बच्चों के लिए नृत्य आधारित फिल्म होगी।
 
'गलती से मिस्टेक' के लिए तारीफ मिलने पर वरिंदनी ने कहा, मुझे लगता था कि यहां पहुंचने के लिए मुझे बहुत इंतजार करना पड़ेगा. मुझे नहीं पता कि हुआ क्या। गाना फिल्माया गया और कोरियोग्राफी वायरल हो गई। मुझे कई पुरस्कार मिले और मुझे उम्मीद थी कि मैं आइफा पुरस्कार जीतूंगा और आखिर यह सच हो गया। यह गाना फिल्म 'जग्गा जासूस' में अभिनेता रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था। आइफा पुरस्कार समारोह गुरुवार को शुरू हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »