18 Apr 2024, 06:10:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

किशोर कुमार का किरदार निभाना चाहते हैं रणबीर कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 12:27PM | Updated Date: Jun 25 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर किशोर कुमार का किरदार निभाने की ख्वाहिश रखते हैं। रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म संजू के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म संजू में रणबीर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। रणबीर इससे पूर्व किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते थे। फिल्म पर काम शुरू भी हो चुका था, लेकिन फिर बात नहीं बन पायी थी। रणबीर ने कहा है कि वह अब भी किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनकी चाहत है कि यह बायोपिक जरूर बन पायें। 
 
रणबीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कभी वह किशोर कुमार पर भी फिल्म बना पायेंगे। उन्होने कहा कि अनुराग बसु इस पर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे थे। रणबीर और अनुराग ने मिल कर जग्गा जासूस का निर्माण किया था। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कामयाब नहीं रही थी तब रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने अनुराग को खूब खरी-खोटी सुनाई थी, लेकिन तब भी और अब भी रणबीर ने कभी अनुराग के बारे में कुछ नहीं कहा है और वह यही मानते हैं कि इंडस्ट्री में हैं तो ये सब होता ही रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »