28 Mar 2024, 19:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर के साथ काम करती नजर आ सकती है। प्रियंका काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थीं। प्रियंका फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। सलमान खान के साथ 'भारत' के बाद प्रियंका को अब एक और फिल्म मिल गई है। चर्चा है कि प्रियंका फिल्मकार  सोनाली बोस की फिल्म में फरहान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी और उनकी एक  किताब पर आधारित है।
 
फिल्म में प्रियंका और फरहान, आयशा के पेरेंट्स के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जायरा वसीम, आयशा के रोल में दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी। आयशा चौधरी एक प्रेरक वक्ता थीं, जिन्हें 13 साल की उम्र में एक बीमारी हो गई थी, लेकिन इससे उनके उत्साह में कमी नहीं आई। उन्होंने 18 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »